Wednesday, 25 March 2020

मेरी कहानी के किरदार हजारों हैं
एक ही दिल है और दिलदार हजारों हैं
.
उड़ने वाले हैं जो उड़ ही जाते हैं
यूं तो घर में पहरेदार हजारों हैं
.
मेरे कदमों को कांटों से इश्क हुआ
मेरी गर्दन में अब हार हजारों हैं
.
तेरे जैसे भी दुनिया में लाखों हैं
मेरे जैसे भी होशियार हजारों हैं
.
यार तुम्हारी बस्ती की क्या रीत है यह?
एक ही फल है और बीमार हजारों हैं
.
जब तक मैं उसका था सब थे मुझसे दूर
अब अपनाने को तैयार हज़ारों हैं
.
जा जा अपने नखरे अपनी जेब में रख
तेरे जैसे मेरे यार हजारों हैं
.
एम आर चिश्ती
............ ........ .....
.
میری کہانی کے کردار ہزاروں ہیں
ایک ہی دل ہے اور دلدار ہزاروں ہیں
.
اڑنے والے ہیں جو اڑ ہی جاتے ہیں
یوں تو گھر میں پہرے دار ہزاروں ہیں
.
میرے قدموں کو کانٹوں سے عشق ہوا
میری گردن میں اب ہار ہزاروں ہیں
.
تیرے جیسے بھی دنیا میں لاکھوں ہیں
میرے جیسے بھی ہشیار ہزاروں ہیں
.
یار تمہاری بستی کی کیا ریت ہے یہ
ایک ہی پھل ہے اور بیمار ہزاروں ہیں
.
جب تک میں اس کا تھا سب تھے مجھ سے دور
اب اپنانے کو تیار ہزاروں ہیں
.
جا جا اپنے نخرے اپنی جیب میں رکھ
تیرے جیسے میرے یار ہزاروں ہیں
.
ایم آر چشتی

No comments:

Post a Comment

Ghazal

ये सच है दोस्तो! रस्ता बदलने वाला हूं  मैं जिंदगी का तरीका बदलने वाला हूं वो सोचता था कि पिंजरा बदलने वाला हूं  किसे ख़बर थी परिंदा बदलने वा...