Wednesday, 25 March 2020

*सब माया है*

मौसम संदेशा लाया है, सब माया है
कब, किसने, किसको पाया है, सब माया है

सब माया है प्यार मुहब्बत हिज्र ओ विसाल
वक़्त ने आँचल लहराया है, सब माया है

औरों को ही सब दोषी ठहराते हैं
कौन समय पर काम आया है, सब माया है

चिंता, चिंतन, बरखा, सावन, चाँद, चकोर
प्रेम की बारूदी काया है, सब माया है

*एम आर चिश्ती*

*سب مایا ہے*

موسم سندیسہ لایا ہے, سب مایا ہے
کب, کس نے, کس کو پایا ہے, سب مایا ہے

سب مایا ہے پیار, محبت, ہجر و وصال
وقت نے آنچل لہرایا ہے, سب مایا ہے

آوروں کو ہی سب دوشی ٹھہراتے ہیں
کون سمے پر کام آیا ہے, سب مایا ہے

چنتا, چنتن, برکھا, ساون, چاند, چکور,
پریم کی بارودی کایا ہے, سب مایا ہے

*ایم آر چشتی*

No comments:

Post a Comment